कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह आठ बजे पर्चा काउंटर खुलते ही मरीजों की कतार लग गई। दोपहर डेढ़ बजे तक 763 नए मरीजों के पर्चे बनाए गए, जबकि बड़ी संख्या में पुराने पर्चे लेकर मरीज परामर्श और दवा लेने पहुंचे। रात में ठंडा मौसम और दिन में तेज धूप व गर्मी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त, डायरिया, मलेरिया, टाइफाइड, पेट दर्द, सर्दी-बुखार और कमजोरी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सीएचसी कौड़िहार में उमड़े मरीज, ओपीडी में 780 का उपचार बुखार, त्वचा संबंधी समस्या, नस और जोड़ों के दर्द के मरीज भी बड़ी...