Kannauj News: मौत बनकर दौड़ी बुलेट ने मासूम छात्रा को रौंदा
कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी लील गया। शनिवार रात नादेमऊ कस्बे में एक बेकाबू बुलेट बाइक ने सड़क किनारे खड़ी 14 वर्षीय छात्रा को ऐसी टक्कर मारी कि उसकी जिंदगी की डोर ही टूट गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते खुशहाल परिवार मातम में बदल गया। हादसा नादेमऊ के हसेरन रोड स्थित मस्जिद के पास हुआ, जहां नादेमऊ निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी पत्नी स्व.हरिकेश की पुत्री अनुष्का सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित बुलेट बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी, कि अनुष्का गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.