Kannauj News: मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर Rs.50 हजार का सामान चोरी
कन्नौज, जुलाई 27 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। कस्बे के चौखटा रोड स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण थाना क्षेत्र के गांव चौखटा निवासी माधव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी चौखटा रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। आरोप है कि 15-16 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान के पीछे की ओर से शटर तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दुकान में रखा एक लैपटॉप, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार बताई गई है। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय वह किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। लौटने पर दुकान का शटर टूटा मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.