कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: जलालाबाद, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में मोबाइल को लेकर हुए विवाद में कक्षा सात के छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस से शिकायत कर बेटे के साथ मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रधानाचार्य ने मामले में आरोपी छात्रों के अभिभावकों को विद्यालय बुलाने की बात कही है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचौर गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका बेटा शौर्य प्रताप सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। मंगलवार शाम करीब छह बजे शौर्य खेलकर कमरे की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे एक मोबाइल पड़ा मिला। वह मोबाइल प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान कुछ इंटरमीडिएट के छात्र वहां पहुं...