Kannauj News: मेहंदी प्रतियोगिता में अंजू ने मारी बाजी, रागिनी रहीं दूसरे स्थान पर
कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सलेमपुर स्थित मां भगवती महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मेहंदी के आकर्षक डिजाइन बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंजू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रागिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शिखा और बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा सुहानी दीक्षित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सचिन दुबे और प्राचार्य डॉ.केके सिंह सहित समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: एंजल इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.