Kannauj News: मेरे सपनों का भारत पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ में ब्लॉक स्तरीय मेरे सपनों का भारत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने चार्ट पेपर पर अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बनाई गई पेंटिंग का खंड शिक्षाधिकारी आनंद कुमार द्विवेदी ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए सर्वश्रेष्ठ पांच पेंटिंग का चयन किया। चयनित प्रतिभागियों में कंपोजिट विद्यालय छिबरामऊ की कक्षा आठ की नाजिश व कक्षा सात की मोहिनी, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर के कक्षा चार के निर्भय शाक्य व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.