कन्नौज, सितम्बर 13 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन जिला इकाई कन्नौज की ओर से रविवार को राधा वाटिका लॉन, गंगा रोड जसौदा में 12वां प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। हाईस्कूल में प्राची पुत्री संजय कुमार निवासी उमराय पूर्वा ने जिले में सातवां स्थान हासिल किया। घनिष्ठा प्रजापति पुत्री राजेश कुमार प्रजापति निवासी अटल नगर ने द्वितीय और अम्बे पुत्री राम सेवक निवासी रनवा तालग्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में कोमल प्रजापति पुत्री अभिलाष प्रजापति निवासी खिम्मापूर्वा प्रथम, मिलन प्रजापति पुत्र शिवनाथ प्रजापति निवासी सलेमपुर तारा बांगर द्वितीय ...