Kannauj News: मेडिकल कॉलेज में ओआरएस को लेकर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग द्वारा ओ.आर.एस. सप्ताह के अवसर पर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए मौजूद लोगों को बच्चों में दस्त के दौरान ओ.आर.एस. के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. भावना तिवारी ने कहा कि दस्त और उल्टी के दौरान बच्चों के शरीर से पानी और जरूरी लवण तेजी से कम हो जाते हैं। समय पर ओ.आर.एस. का घोल देने से किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। हमारा लक्ष्य हर परिवार तक इस जीवनरक्षक जानकारी को पहुंचाना है। निर्जलीकरण के समय ओ.आर.एस. जीवन रक्षक का काम करता है। इसके साथ ही, डॉक्टरों ने यह भी मार्गदर्शन किया कि यदि आपात स्थिति में बाजार का ओ.आर.एस. घोल उपलब्ध न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.