Kannauj News: मेडिकल कॉलेज की कैंटीनों में भोजन की गुणवत्ता परखी
कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों, चिकित्सकों और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैंटीनों का निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार साहू और सर्वेश कुमार ने प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के साथ विभिन्न कैंटीनों का जायजा लिया। टीम ने सबसे पहले मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने वाली कैंटीन का निरीक्षण किया। यहां खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट, सब्जियों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति जांची गई। इसके बाद एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, जूनियर व सीनियर रेजीडेंट हॉस्टल समेत अन्य कैंटीनों में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता परखी गई। अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और उसे संतोषजनक पाया। प्राचार्य ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.