कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र में शराब ठेके से बिना रुपये दिए शराब लेने और सेल्समैन को धमकी देने के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर उपनिरीक्षक अवनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन कन्नौज से संबद्ध कर दिया गया है। प्रकरण की प्रारंभिक व विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

जांच का प्रारंभिक विवरण पुलिस के अनुसार, थाना तालग्राम क्षेत्र में एक शराब ठेके से उपनिरीक्षक अवनीश कुमार द्वारा बिना रुपये दिए शराब लेने और सेल्समैन को धमकी देने से संबंधित तथ्य प्रकाश में आए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ शिल्पा वर्मा ने रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित...