Kannauj News: मुख्य बाजार मार्ग की बदहाल सडक़ से लोग परेशान
कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। कस्बे में दुर्गा मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए पश्चिमी पुलिया तक जाने वाला मार्ग बदहाल हो चुका है। सडक़ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से बरसात के दौरान उनमें पानी भर जाता है, जिससे पैदल राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश में गड्ढों का अंदाजा न लगने से हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। यह मार्ग कस्बे के मुख्य बाजार को जोड़ता है, इसलिए खराब सडक़ का असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जलभराव और टूटी सडक़ के कारण ग्राहक आने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले जिला पंचायत द्वारा इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाकर सडक़ का निर्माण कराया गया था, लेकिन समय के साथ सडक़ पूरी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.