Kannauj News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, भाकियू टिकैत गुट ने किया प्रदर्शन
कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। नारेबाजी करते हुए पहुंचे किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट केशरी नंदन तिवारी को सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। किसान नेताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामले पर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: भाकियू ने पैदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.