Kannauj News: मुख्यमंत्री के फरमान के बाद बहबलपुर पहुंची अधिकारियों की टीम
कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में अवैध कब्जे और सरकारी भूमि को सुरक्षित कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को 16वें दिन भी जारी रहा। तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व व चकबंदी अधिकारी, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में दिए गए आदेश के बाद बुधवार को तहसीलदार अभिनव कुमार, नगर पालिका ईओ अजय कुमार, चकबंदी सीओ, राजस्व लेखपाल, कानूनगो और प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को अधिकारियों ने समस्या के निस्तारण का पूरा आश्वासन दिया। बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने संबंधित भूमि और अभिलेखों की जानकारी ली। धरना दे रहे लोगों के अनुसार, जांच के दौरान गाटा संख्या 21...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.