Kannauj News: मुकेश पाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे सपाई, पुलिस ने रोका रास्ता
कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Kannauj News: कन्नौज। हिन्दुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल पर हमले के मामले में सपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद रविवार को सियासी हलचल तेज हो गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताया। दोपहर करीब 1:30 बजे पहुंचे सपाइयों ने एसपी विनोद कुमार से मुलाकात कर मुकेश पाल के खिलाफ भी एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी गई। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी और जय कुमार तिवारी की अगुवाई में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का हुजूम पुलिस कार्यालय पहुंचा। करीब 30 मिनट तक चले मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष रखते हुए मामले में दूसरी ओर से भी मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.