Kannauj News: मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित
कन्नौज, अगस्त 17 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में सौरिख थाने में तैनात मुख्य आरक्षी नीरज सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आईजी सुभाषचंद्र दुबे ने नीरज सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उत्साहवर्धन के लिए 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.