Kannauj News: मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को मिला जागरूकता का मंत्र
कन्नौज, अक्टूबर 21 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना तालग्राम स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया गया। इस मौके पर महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित एवं पात्र महिलाओं के साथ विद्यालय की छात्राओं को आमंत्रित किया गया। चौपाल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला चौपाल के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को अपनी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस और संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.