Kannauj News: मिरगावां में दधिकांधौ की धूम, देवालयों में हुआ देव मिलन
कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: गुगरापुर,कन्नौज।रविवार को मिरगावां की गलियां ब्रज जैसी हो गईं। ढोल-नगाड़ों की गूंज, महिलाओं के मंगल गीत और बच्चों की किलकारियों के बीच जब बाल कृष्ण का सजा-धजा सिंहासन मोहल्ला जोशियाना से बाहर निकला, तो दर्शन के लिए हर द्वार पर भीड़ लग गई। मौका था श्रीकृष्ण गुरुद्वारा मंदिर में आयोजित दधिकांधौ उत्सव का। सुबह से ही मंदिर में चहल-पहल थी। ठीक दोपहर में शशि रतन, सुनील कुमार, सुदेश कुमार और बलबीर ने मंत्रोच्चार के साथ नंदलाल का पूजन किया और सिंहासन अपने कंधों पर उठा लिया। इसके साथ ही मोहन लाल पाठक, उदयवीर सिंह, शिवमोहन और पातीराम की अगुवाई में यात्रा ने गांव का भ्रमण शुरू कर दिया।आस्था का ऐसा नजारा दिखा कि जिधर से यात्रा गुजरी, उधर छतों से फूल बरसने लगे। बुजुर्गों ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया तो युवाओं की टोली 'ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.