कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर में गली से चार पहिया वाहन निकालने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दबंगों ने विरोध करने पर एक महिला और उसके देवर की लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़ता शशी पत्नी मिलाप सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनके बहनोई विवेक कुमार निवासी रायपुर खोजीपुर, थाना छिबरामऊ उनके घर आए थे। सोमवार शाम जब वह वापस जाने लगे, तभी पड़ोस के लोगों ने गली में गाड़ी निकालने से रोक दिया। विरोध करने पर बृजेश, अरुण, सुमित कुमारी व सरला गाली-गलौज पर उतर आए और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। महिला को बचाने द...