कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र में मारपीट व धमकी के पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपित दंपती को दोषी ठहराते हुए डेढ वर्ष कारावास की सजा सुनाई और प्रत्येक को अर्थदंड भी लगाया। शनिवार को मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने अभियुक्त दिनेश चंद्र पुत्र दाताराम एवं धन देवी पत्नी दिनेश चंद्र, निवासी ग्राम ताहपुर, थाना तालग्राम को दोषी ठहराया। कोर्ट ने दंपत्ति को डेढ साल कैद की सजा सुनाई । साथ ही प्रत्येक को 5,500 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...