कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय प्रयाग में कुछ लोगों ने एक युवक के दरवाजे पर जाकर झगड़ा फसाद पर आमादा हो गए। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में ग्राम सराय प्रयाग निवासी रोहित पुत्र जबर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की सुबह गांव के ही सचिन पुत्र वीरू, मोहित पुत्र वीरू, शिवानी पत्नी सचिन, सीमा पत्नी वीरू उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रास्ते में रोककर महिला से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...