Kannauj News: मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की लिखी गई रिपोर्ट
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ रोड बरगदिया तिराहा के पास सरेबाजार हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। सकरावा थाना क्षेत्र के डडौनी गांव निवासी कोमल कोरी पत्नी अनूप कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि 18 सितंबर की दोपहर 2 बजे वह अपनी मौसी की बेटी अनुष्का की मौत पर नगर के मोहल्ला नईबस्ती गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास आई थी। उसका मायका असालतनगर में है। सिर में दर्द होने पर वह विशुनगढ़ रोड पर बरगदिया तिराहा के पास डॉ.महावीर के पास दवा लेने जा रही थी, तभी वहां मौजूद असालतनगर निवासी सनी शाक्य पुत्र नरेंद्र शाक्य आया और गालीगलौज कर अभद्रता करने लगा और कहने लगा कि तुम उससे फोन पर बात क्यूं नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.