कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर गांव की रहने वाली रिंकी की शादी फर्रुखाबाद के धीरपुर गांव निवासी अनुज के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। वर्ष 2021 में अनुज की अचानक मृत्यु हो गई। उसके बाद से उसके सास-ससुर रिंकी को परेशान करने लगे। रविवार को उसके ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रिंकी के पिता उमेशचंद्र अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...