Kannauj News: मारपीट कर युवक को किया घायल, जान से मारने की दी धमकी
कन्नौज, जुलाई 29 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के गांव कपूरपुर कटरी निवासी फूल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे उनका पुत्र प्रियांशु मोटरसाइकिल से मछा गांव से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह पैदापुर मोड़ स्थित सैयदपुर बाबा की मजार के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आशीष यादव पुत्र कन्हैया, अनुरुद्ध यादव पुत्र विजयपाल यादव निवासी सैगरमऊ तथा उनके दो अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया और रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों, थप्पड़ों, घूंसों और बेल्ट से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना में प्रियांशु घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.