Kannauj News: मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। सकरहनी गढ़िया गांव में आपसी बंटवारे के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने दो पड़ोसियों पर कई दिनों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के सकरहनी गढ़िया निवासी मुन्नू सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोसी जितेंद्र सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह और आकाश सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह आपसी बंटवारे के विवाद को लेकर उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि दोनों आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित के मुताबिक, छह अक्टूबर को आरोपितों ने विधि पूर्वा के पास उसे घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.