Kannauj News: मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजूपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव राजूपुर निवासी श्यामजी पुत्र विमल कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ,29 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था। तभी पारिवारिक विवाद को लेकर अनिल कुमार पुत्र ईश्वर दयाल, कृष्ण कुमार पुत्र अनिल कुमार तथा निशी पत्नी कृष्ण कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों, थप्पड़ों और घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.