Kannauj News: मायापुर्वा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप, 96 मरीजों की हुई जांच
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। मायापुर्वा गांव में बुखार के बढ़ते प्रकोप की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच और उपचार शुरू किया। स्वास्थ्य टीम ने शिविर में 96 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया और दवाएं वितरित कीं।
बुखार की जांच बुखार से पीड़ित 16 मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद गांव में फैल रही बीमारी की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य टीम में डॉ. सौम्या गंगवार, फार्मासिस्ट अमित कुमार और लैब टेक्नीशियन वीर सिंह पटेल शामिल रहे। टीम ने गांव में कैंप लगाकर बुखार और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.