कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई किशोरी अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। किशोरी के मामा ने उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद गौतम बुद्ध नगर के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के घर आई थी। उसके मामा ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के देवला गांव निवासी चंदन के खिलाफ नाबालिक भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी भांजी उसके घर आई हुई थी। गांव देवला निवासी चंदन नामक युवक उससे मोबाइल पर बातचीत करता था। 29 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर क...