कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: कन्नौज। जून भर बारिश नहीं होने से और लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन के साथ-साथ किसान परेशान हैं। सोमवार को जिले में आसमान में सुबह से लेकर दोपहर तक कई बार बादल छाए, लेकिन मेघा बिन बरसे ही निकल गए। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: जिले में मानसून की रफ्तार सुस्त, लोगों का हाल बेहालकिसानों की परेशानियां हलांकि कुछ क्षेत्रों में छिटपुट रिमझिम बारिश हुई। इससे कुछ पलों के लिए ही सही मौसम काफी सुहावना हुआ। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन धूप के निकलते ही उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। हलांकि किसानों का कहना कि धान की रोपाई के लिए अभी तेज और लगातार होने वाली झमाझम बारिश की जरुरत है।फसलों की तैयारी जून माह में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण खेतों में नमी नहीं बन सकी। धान की नर्सरी में नलकूप के पा...