Kannauj News: मानपुर-नेरा मार्ग पर खून से लथपथ मिला युवक का शव, वृद्ध पर हत्या का आरोप
कन्नौज, अगस्त 27 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर-नेरा मार्ग पर गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नागेश्वर मंदिर के समीप एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया, वहीं रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त बलारपुर निवासी नरेंद्र कुमार कटियार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि चार दिन पहले गांव के ही एक 62 वर्षीय वृद्ध किसान से नरेंद्र का विवाद हुआ था, उसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है। नरेंद्र बुधवार रात करीब नौ बजे ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन सुबह उसका शव मार्ग किनारे पड़ा मिला। शरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.