कन्नौज, सितम्बर 24 -- Kannauj News: सौरिख। कस्बा के आजाद नगर में आयोजित माता रानी के भव्य रात्रि जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में जय माता दी के जयघोष गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय हो गया। जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत एवं चेयरमैन राहुल गुप्ता द्वारा माता रानी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरी रात चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में सभासद पंकज राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष विजय राजपूत 'लालू', भाजपा नेता अनिल पाल, व्यापारी नेता रामप्रकाश गुप्ता 'रामू', अनुराग गुप्ता, दीपू, नितेंद्र बिहारी हजेला, ऋषभ वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य ल...