कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सन्मार्ग नवदुर्गा उत्सव में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। उत्सव पर मां भगवती की भव्य आरती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। आरती के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, सन्मार्ग डांडिया उत्सव के तृतीय दिवस पर महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ डांडिया खेलकर आयोजन में चार चांद लगा दिए। पारंपरिक संगीत की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों के उत्साह से पूरा परिसर उल्लास और उमंग से सराबोर नजर आया। डांडिया उत्सव ने लोगों को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने और सामूहिक सहभागिता का अवसर दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: हिन्दुस्तान उत्सव डांडिया नाइट में देर रात तक थ...