कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के उमरन मौजा के गांव मचुआपुर में रविवार रात कांवरियों के डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हो गया। एक महिला और उसकी बेटी ने डीजे की आवाज कम करने की बात कहने पर कांवरियों पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कांवरियों ने मारपीट के आरोपों को गलत बताते हुए उनके साथ अभद्रता किए जाने और कांवर निकालने का विरोध करने की बात कही है। गांव मचुआपुर निवासी सानिया पुत्री ईश्वर दयाल गौतम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप से भड़का आक्रोश, थाने पहुंची भीड़ पड़ोस में ...