कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। मां पूर्णागिरि धाम की 29वीं साइकिल रथ यात्रा को लेकर शुक्रवार को नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज में यात्रा के आयोजक व पूर्व सभासद अरविंद गुप्ता के आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें यात्रा की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श कर जिम्मेदारियां तय कीं। आयोजक अरविंद गुप्ता ने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम की 29वीं साइकिल रथ यात्रा 12 अक्टूबर को दोपहर दो बजे मोहल्ला ग्रेसीगंज से शुरू होगी। यात्रा छिबरामऊ नगर से होते हुए प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर पहुंचेगी। यहां से साइकिल रथ यात्रा फर्रुखाबाद के रास्ते मां पूर्णागिरि धाम के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने नगर एवं आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर मां पूर्णागिरि धाम के...