Kannauj News: मां दुर्गा पण्डाल में मिशन शक्ति के तहत दी गई जानकारियां
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के अन्नपूर्णा नगर मोहल्ले में आयोजित 15वें दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम में मंगलवार को कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को सुरक्षा संबंधित कई जानकारियां दी गई। तिर्वा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुप्रिया के नेतृत्व में मिशन शक्ति की टीम मां भगवती के पण्डाल में पहुंची। यहां मौजूद महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी। उपनिरीक्षक सुप्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई हेल्पलाइन नंबर चलाए जा रहे हैं। जिसमें शिकायत करने पर तत्काल कार्रवाई होती है। पीड़िता की जानकारी को भी गुप्त रखा जाता है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आदिशक्ति की आराधना संग नारी शक्ति को प्रेरित करने की पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.