Kannauj News: मां जाहरा देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। भादौं मास के तीसरे शनिवार को रोहली गांव स्थित मां जाहरा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई और देर शाम तक मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। आयोजकों के अनुमान के अनुसार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने करीब दो हजार बोरी गेहूं के साथ लाखों रुपये का चढ़ावा भी अर्पित किया। तालग्राम क्षेत्र के रोहली गांव में मां जाहरा देवी का मेला करीब 200 वर्षों से लगता आ रहा है। भादौं मास के प्रत्येक शनिवार को लगने वाले मेले में तीसरे शनिवार को भी दूर-दराज के गांवों के साथ आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.