Kannauj News: मां के स्वागत को सजेंगे मंदिर, नवरात्र पर बाजार में बढ़ी रौनक
कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मां दुर्गा के स्वागत को लेकर इत्रनगरी में नवरात्र का उल्लास छाने लगा है। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसरों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर उत्साह है। दूसरी ओर, त्योहार के अवसर पर बाजार में भी खरीदारी का माहौल बना हुआ है। हालांकि, आलू के कम दाम से किसानों की आमदनी प्रभावित होने के चलते कारोबारियों को अपेक्षित बिक्री का इंतजार है। माता फूलमती मंदिर, काली दुर्गा मंदिर, माता क्षेमकली मंदिर और सिंहवाहिनी मंदिर में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। नौ दिनों तक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। रंग-बिरंगी लाइटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.