Kannauj News: मां के साथ दवा लेने आई बच्ची ट्रेन की चपेट में आई
कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। मां और छोटी बहन के साथ दवा लेने आई तीन वर्षीय बालिका की अनिभोज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। लालपुर निवासी शिवम सविता की पुत्री स्वाति शनिवार दोपहर अपनी मां रीना और छोटी बहन के साथ गुरसहायगंज दवा लेने आई थी। घर लौटते समय करीब 2:30 बजे अनिभोज रेलवे क्रॉसिंग के पास मां छोटी बेटी को लेकर आगे निकल गई, जबकि स्वाति पीछे रह गई। इसी दौरान गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन आती देखकर बच्ची घबरा गई और दौड़ने लगी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर समधन चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.