Kannauj News: महिला से लूट करने वाले बाइक सवार बदमाश दबोचे
कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई, जब पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। हालांकि पकड़े गए बदमाशों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बुधवार को कैरदा रोड पर एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक समेत अवैध तमंचा व लूटा हुआ माल बरामद किया है। नगर के मोहल्ला त्रिपाठीनगर निवासी रीना देवी अपनी बेटी के साथ रामपुर बैजू स्थित उमेंद्र कालोनी में अपने निर्माणाधीन प्लाट पर जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया था। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की थी। वारदात के बाद कोतवाली पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश में सक्रियता से जुट गई थी। पुलिस ने आस-पड़ोस लगे सीसीटीवी कैमरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.