Kannauj News: महिला से मारपीट में चार पर रिपोर्ट
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम तेरा रब्बू निवासी पूजा देवी पत्नी राहुल यादव ने गांव के ही रहने वाले रौनक पुत्र धर्मेंद्र, राजन पुत्र धर्मेंद्र, धर्मेंद्र पुत्र बदन सिंह तथा माया देवी पत्नी धर्मेंद्र के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को इन लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इसी बीच उसके पति राहुल ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मार पीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.