Kannauj News: महिला सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी, जागरूकता से मजबूत होगा सशक्तीकरण
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: कन्नौज। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को कन्नौज में जनजागरूकता रैली निकालकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की संयुक्त उपस्थिति में निकली रैली के जरिए लोगों को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा में सामाजिक सहभागिता की अपील की गई। रैली का शुभारंभ कोतवाली कन्नौज से हुआ। यहां से रैली लखन तिराहा होते हुए विनोद दीक्षित चिकित्सालय के सामने स्थापित दुर्गा पंडाल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और महिला सुरक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.