कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला सुभाषनगर की एक पीडि़ता ने मुख्यमंत्री को शिकायतीपत्र भेज न्याय की गुहार लगाईहै। पीडि़ता का आरोप है कि ई-रिक्शा के विवाद को लेकर आरोपी दो सिपाहीलेकर उसके घर आए, सिपाहियों ने उसके सामने उसके बेटे के साथ मारपीट की। मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रानी देवी पत्नी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उसके जेश मुकेश शर्मा ई-रिक्शा चलाकर परिवार का किसी तरह भरणपोषण करते हैं। इसी दौरान कांशीराम कालोनी निवासी एक दबंग उनके जेठ के साथ घर आने-जाने लगा। परचित होने के चलते वह उनके जेठ का ई-रिक्शा भी मांग कर ले जाता था। 7 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे वह दबंग ई-रिक्शा घर से दूर खड़ा कर दो सिपाहियों को लेकर उसके घर आया और उन सिपाहियों ने उसके पुत्र के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। उसका फोन छीनकर तोडऩे की कोशिश...