Kannauj News: महिला ने सास के साथ की मारपीट
कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव निवासी रोशन देवी पत्नी ओमकार जाटव ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा उसके साथ रहता है। उसे सरकारी आवास मिला, जिसमें उसकी छोटी बहू शिवानी पत्नी शिवम रहती है। वह अपने बड़े पुत्र के मकान में रहती है। उसकी छोटी बहू आयेदिन उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट करती है। शुक्रवार की सुबह उसकी बहू ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। पीडि़ता ने कोतवाली में अपनी छोटी बहू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बहवलपुर में महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.