Kannauj News: महिला ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, हालत गंभीर
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम चिलमिलइया में मंगलवार रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर आनन-फानन में सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। ग्राम चिलमिलइया निवासी रिंकी (30) के पति देव राजपूत हाइड्रोसील के ऑपरेशन के चलते कानपुर के एक निजी अस्पताल में आठ दिनों से भर्ती थे। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटे थे। रात करीब 11 बजे घर में किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया। बताया गया कि इससे क्षुब्ध होकर रिंकी घर के बरामदे में चली गई और साड़ी से कुंडे के सहारे फांसी लगा ली। महिला को फंदे पर लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.