कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से 50 वर्षीय महिला के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में हडक़ंप मचा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी व्यक्ति ने सौरिख थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी 01 अगस्त को दोपहर घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गईं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। महिला के अचानक लापता होने से परिवार में रोष और चिंता का माहौल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं। थ...