Kannauj News: महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, किशनपुर में स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। किशनपुर गांव में बुखार के प्रकोप से 55 वर्षीय महिला की कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में अभी करीब 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं। कई मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि कुछ घर पर ही दवा लेकर इलाज कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में नेशनल मोबाइल यूनिट टीम भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगाया। टीम ने 54 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। प्रारंभिक जांच में किसी मरीज में मलेरिया के लक्षण नहीं मिले हैं। एसीएमओ डॉ. विजय कुमार शुक्ला के निर्देश पर नेशनल मोबाइल यूनिट के चिकित्सक डॉ. विवेक यादव, फार्मासिस्ट अवनीश कुमार और एएनएम राधा गुप्ता ने रविवार को गांव में शिविर लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.