Kannauj News: महिला कांस्टेबल को भावभीनी विदाई
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाने में तैनात महिला कांस्टेबल सुचेता सिंह का स्थानांतरण गुरसहायगंज कोतवाली में यूपी-112 सेवा पर होने के बाद रविवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला कांस्टेबल को फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और नए तैनाती स्थल पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द और सम्मान के साथ उन्हें विदा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.