कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के टड़ा गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला और उसकी दो बेटियों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीडि़ता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के टड़ा गांव निवासी सगुना देवी पत्नी विशंभरदयाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी जगह के पुराने विवाद को लेकर गांव के राममोहन पुत्र पेशकार, शीला देवी पत्नी तीर्थ, पूनम देवी पत्नी लड़ैते और टोंकल देवी पत्नी राममोहन वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि सगुना देवी ने जब गाली-गलौज का विरोध किया, तो उक्...