Kannauj News: महारास नृत्य नहीं, बल्कि जीवात्मा-परमात्मा के मिलन का है प्रतीक
कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कालोनी स्थित पं.रामप्रकाश त्रिपाठी पार्क में श्रीराधा चरितामृतम का वर्णन श्रीराधा धाम बरसाने से आए श्रीशरणजी महाराज के द्वारा किया जा रहा है। रविवार को महारास उत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दिव्य महारास की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि महारास केवल नृत्य नहीं, बल्कि जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा पंडाल राधे-राधे तथा जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। बरसाना धाम के श्रीशरणजी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की पावन रात्रि में गोपियों के साथ महारास रचाकर भक्ति, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त वही है, जो अपने जीवन में अहंकार का त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.