Kannauj News: महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन-यज्ञ कर मांगी सुख-समृद्धि
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- तालग्राम में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन-यज्ञ Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत तालग्राम के मोहल्ला नौसारा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता कर आहुतियां दीं। हवन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन मोहसिन खान उर्फ जानू, ग्राम पंचायत तालग्राम देहात के प्रधान तोताराम शर्मा, एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह, सभासद पंकज ठाकुर और नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता शामिल हुए। सभी ने धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ में आहुति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.