Kannauj News: महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से मजबूत होगी सामाजिक समरसता
कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी समाज को सत्य, त्याग, कर्तव्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और साहित्य में उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय समाज को मर्यादा, सत्य, त्याग और आदर्श जीवन का संदेश देती है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.